रात में खा लिया ज्यादा तो सुबह जरूर कर लें ये काम, पेट रहेगा हल्का और एसिडिटी से रहेंगे दूर, अभी जान लें अपने काम की खबर
- Shiv Kumar
- 13 Mar, 2026
पार्टी या किसी खास मौके पर लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। देर रात तक खाना और तला-भुना ज्यादा खाने की वजह से अगली सुबह पेट भारी महसूस होता है। कई लोगों को गैस, एसिडिटी और बदहजमी की शिकायत भी होने लगती है। ऐसे में सुबह उठते ही अगर सही चीजें खाई-पी जाएं तो पेट जल्दी हल्का हो सकता है और शरीर भी फ्रेश महसूस करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ओवर ईटिंग के बाद शरीर को हल्का और संतुलित भोजन की जरूरत होती है। इसलिए अगले दिन सुबह कुछ आसान उपाय अपनाकर पेट को आराम दिया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और दिनभर सुस्ती या भारीपन महसूस नहीं होता।
सुबह नींबू पानी और हल्का नाश्ता करें
अगर रात में ज्यादा खाना खा लिया है तो अगले दिन सुबह शरीर को डिटॉक्स करने की कोशिश करें। इसके लिए सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर को हल्कापन महसूस होता है और पाचन बेहतर होता है। अगर किसी को नींबू पानी सूट नहीं करता तो ग्रीन टी, हर्बल टी या सिर्फ गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। इसके बाद नाश्ते में हल्की और हेल्दी चीजें लें। भीगे हुए चिया सीड्स और फल नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प माने जाते हैं। फलों में खासकर सेब खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट को फाइबर मिलता है और पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।
छाछ और पानी से मिलेगा राहत
ज्यादा खाने के बाद पेट को आराम देने के लिए छाछ पीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ में पुदीना, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से गैस और एसिडिटी से राहत मिल सकती है। इससे पेट को ठंडक भी मिलती है और शरीर तरोताजा महसूस करता है। इसके साथ ही दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ओवर ईटिंग के बाद अगले दिन करीब तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें।
फल और सलाद से पेट को दें आराम
अगर एक दिन पहले ज्यादा और भारी खाना खा लिया है तो अगले दिन पेट को थोड़ा आराम देना जरूरी होता है। इसके लिए हल्का और फाइबर से भरपूर भोजन लेना बेहतर रहता है। दिनभर में ज्यादा से ज्यादा फल और सलाद खाने की कोशिश करें। सलाद और फलों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है। इससे गैस और बदहजमी की समस्या भी कम होती है। हेल्दी और हल्का भोजन लेने से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और पेट में हल्कापन महसूस होता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






