बात-बात पर आता है गुस्सा, इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, कंट्रोल करने के लिए जान लें ये रामबाण उपाय

top-news
एक नई स्टडी में सामने आया है कि कम फिट लोग ज्यादा गुस्सा करते हैं। नियमित योग और एक्सरसाइज से न सिर्फ शरीर फिट रहता है बल्कि गुस्से और तनाव पर भी कंट्रोल पाया जा सकता है।

अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है, तो इसे सिर्फ स्वभाव समझकर नजरअंदाज न करें। यह आपकी सेहत से जुड़ा बड़ा संकेत भी हो सकता है। हाल ही में आई एक स्टडी में सामने आया है कि जो लोग शारीरिक रूप से कम फिट होते हैं, उनमें गुस्सा और बेचैनी ज्यादा तेजी से बढ़ती है। स्टडी में लोगों को परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए, जिसमें पाया गया कि अनफिट लोगों का इमोशनल रिएक्शन ज्यादा तीखा था। यानी शरीर जितना एक्टिव और फिट होगा, दिमाग उतना ही शांत और कंट्रोल में रहेगा।


फिट लोग रहते हैं ज्यादा शांत, गुस्सा कम आता है

रिसर्च के मुताबिक, जो लोग नियमित योग और एक्सरसाइज करते हैं, उनके इमोशंस ज्यादा स्थिर रहते हैं। स्टडी में यह भी सामने आया कि अनफिट लोगों को फिट लोगों के मुकाबले करीब 8 गुना ज्यादा गुस्सा आ सकता है। फिटनेस न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है। यही वजह है कि जो लोग एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं, वे तनाव भरी परिस्थितियों में भी खुद को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं और जल्दी रिएक्ट नहीं करते।


बार-बार गुस्सा आना सेहत के लिए खतरनाक

बार-बार गुस्सा आना शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है। गुस्से के दौरान तनाव वाले हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है और ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगती हैं। इसके चलते सिरदर्द, माइग्रेन और दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो दिल, दिमाग और किडनी पर भी असर पड़ सकता है। लगातार गुस्सा करने से स्ट्रोक, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।


योग और मेडिटेशन से करें गुस्से पर कंट्रोल

एक्सपर्ट्स का मानना है कि गुस्से पर काबू पाने के लिए शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है। रोजाना योग और मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है और इमोशंस बेहतर तरीके से कंट्रोल होते हैं। फिटनेस का सीधा असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है, जिससे आप तनाव और गुस्से को आसानी से संभाल सकते हैं। अगर आप भी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, तो आज से ही अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन शामिल करें, इससे न सिर्फ आपका गुस्सा कम होगा बल्कि पूरी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *