फोन यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, प्ले स्टोर की ये गलती पड़ सकती है भारी, बैंक खाता हो सकता है खाली, अभी जानें इससे बचने का तरीका
- Shiv Kumar
- 08 Jul, 2026
आज के समय में लगभग हर एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे सिर्फ ऐप डाउनलोड करने का प्लेटफॉर्म मानते हैं। जबकि टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्ले स्टोर में कई ऐसे फीचर्स और सेटिंग्स मौजूद हैं जो आपके फोन की सुरक्षा बढ़ाने, प्राइवेसी मजबूत करने और स्टोरेज मैनेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप इन सेटिंग्स का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो मैलवेयर वाले ऐप्स से बचाव, अनचाहे खर्चों पर रोक और बेहतर फोन परफॉर्मेंस का फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं प्ले स्टोर की चार ऐसी जरूरी सेटिंग्स, जिन्हें हर एंड्रॉयड यूजर को जरूर ऑन या चेक करना चाहिए।
गतिविधि ट्रैकिंग बंद कर बढ़ाएं अपनी प्राइवेसी
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर आपको बार-बार पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाई दें, तो गूगल अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए गूगल खाता में जाकर डाटा प्राइवेसी सेक्शन खोलें और विज्ञापन पर्सनलाइज़ेशन को मैनेज करें। जरूरत हो तो वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि को भी बंद किया जा सकता है। इससे आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी की ट्रैकिंग कम होगी और प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
प्ले प्रोटेक्ट रखें हमेशा ऑन, फोन रहेगा सुरक्षित
गूगल प्ले प्रोटेक्ट एंड्रॉयड का इनबिल्ट सिक्योरिटी सिस्टम है, जो आपके फोन में इंस्टॉल ऐप्स की नियमित जांच करता है। यदि किसी ऐप में वायरस, मैलवेयर या अन्य सुरक्षा जोखिम मिलता है, तो यह तुरंत अलर्ट देता है। इसे चालू रखने के लिए Play Store खोलें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें, प्ले प्रोटेक्ट में जाएं और प्ले प्रोटेक्ट से ऐप्स को स्कैन करें विकल्प को ऑन रखें। यह फीचर आपके फोन को संदिग्ध ऐप्स से बचाने में मदद करता है।
पुराने ऐप्स का बचा डेटा हटाएं और बेकार सब्सक्रिप्शन कैंसिल करें
कई बार ऐप अनइंस्टॉल करने के बाद भी उससे जुड़ा कुछ डेटा फोन में बना रहता है, जिससे स्टोरेज बेवजह भरती रहती है। समय-समय पर पुराने और इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स का डेटा हटाने से फोन की स्टोरेज बेहतर तरीके से मैनेज होती है। इसके अलावा, अगर आपने किसी ऐप का फ्री ट्रायल या पेड सब्सक्रिप्शन लिया है और अब उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो प्ले प्रोटेक्ट में पेमेंट और सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाकर उसे कैंसिल कर दें। इससे हर महीने होने वाले अनचाहे ऑटो-पेमेंट से बचा जा सकता है।
इन सेटिंग्स से मिलेंगे कई बड़े फायदे
इन आसान सेटिंग्स को अपनाने से आपका एंड्रॉयड फोन पहले से ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बन सकता है।प्ले प्रोटेक्ट मैलवेयर से सुरक्षा देता है,गतिविधि ट्रैकिंग कम करने से प्राइवेसी मजबूत होती है, पुराने डेटा हटाने से स्टोरेज खाली रहती है और बेकार सब्सक्रिप्शन बंद करने से अनावश्यक खर्च भी बचता है। इसलिए हर एंड्रॉयड यूजर को समय-समय पर इन सेटिंग्स की जांच जरूर करनी चाहिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






