अब घर बैठे बनवाएं 5 साल से कम उम्र के बच्चे का ब्लू आधार, जानिए पूरा आसान तरीका
- Shiv Kumar
- 13 Jul, 2026
अगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है और उसका अभी तक ब्लू आधार (बाल आधार) नहीं बना है, तो अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ सकती। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और डाक विभाग की डोरस्टेप आधार सेवा के जरिए कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में घर बैठे ही बच्चे का आधार नामांकन कराया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ स्मार्टफोन से आवेदन करना होगा। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी शहरों और पिन कोड में उपलब्ध नहीं है। इसलिए आवेदन से पहले अपने क्षेत्र में सेवा की उपलब्धता जरूर जांच लें।
PostInfo App से ऐसे करें आवेदन
घर बैठे Blue Aadhaar बनवाने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या iPhone में PostInfo ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलने के बाद सेवा अनुरोध सेक्शन में जाएं और अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद उपलब्ध सेवाओं में आईपीपीबी आधार सेवाएं चुनें और बाल आधार नामांकन विकल्प पर टैप करें। अब ओटीपी का अनुरोध करें पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर आवेदन सबमिट कर दें। यदि आपके क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध होगी तो आपकी रिक्वेस्ट संबंधित डाकघर को भेज दी जाएगी। इसके बाद डाक विभाग का अधिकृत कर्मचारी आपसे संपर्क कर तय समय पर घर पहुंचकर बच्चे का आधार नामांकन पूरा करेगा।
नामांकन के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी
डाक कर्मचारी के घर आने पर आपको बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) और माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड दिखाना होगा। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ब्लू आधार बनाया जाएगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी होने वाले ब्लू आधार में फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिया जाता, केवल बच्चे की फोटो ली जाती है और आधार को माता या पिता के आधार नंबर से लिंक किया जाता है। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। हालांकि, बच्चे के 5 वर्ष पूरे होने पर बायोमेट्रिक अपडेट और 15 वर्ष की उम्र में दोबारा बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






