बिहार विधानसभा चुनाव 2025; एनडीए को मिली प्रचंड जीत, महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटी
- Omprakash Singh
- 14 Nov, 2025
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बन रही है। अब तक आए रुझानों में भाजपा 54, जदयू 39, राजद 47, कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, जमुई सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह, करगहर विधानसभा से जनसुराज प्रत्याशी रितेश पांडे आगे चल रहे हैं।
10 बजे तक चुनाव रुझान
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 9:55 बजे तक भाजपा 51, जेडीयू 48, राजद 25, लोजपा 13, कांग्रेस 7, हम 3 और वीआईपी, AIMIM, माकपा, माले एक सीट पर आगे चल रही है। अभी तक कुल 154 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।रुझानों में सुबह 10 बजे तक जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू 61 सीटों और भाजपा 56 सीटों पर आगे है। राजद 33 सीटों पर आगे है।
| पार्टी | जीते |
| एनडीए | 202 |
| महागठबंधन | 35 |
| जनसुराज पार्टी | 00 |
| अन्य | 6 |
पार्टी वाइज परिणाम
| भाजपा (BJP) | 89 |
| जनता दल यूनाइटेड (JDU) | 85 |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJPD) | 25 |
| कांग्रेस | 6 |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)- LJPRV | 19 |
| सीपीआई CPI(ML)(L) | 2 |
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) - HAMS | 5 |
एआईएमआईएम | 5 |
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







