ठेले पर सवार चोरों को पुलिस ने रोका तो झोका फायर, जवाबी कार्रवाई में हो गए दोनों लंगड़े

top-news
ठेले पर सवार चोरों को पुलिस ने रोका तो झोका फायर, जवाबी कार्रवाई में हो गए दोनों लंगड़े

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने घरों से चोरी करने वाले दो चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली चोरों के पैरों में लगने से घायल हो गए। पकड़े गए चोर ग्रेटर नोएडा में चोरी की घटनाओं को देते हैं।

पुलिस ने रोका तो झोका फायर
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस द्वारा गुरुवार की अलसुबह गलगोटिया से सलारपुर अडंरपास की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक रेहड़ी पर 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से घायल हो गये।

कुछ दिनों पहले सेटिरिंग की थी चोरी
घायलों की पहचान फिरोज और नासिर निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से कब्जे से 2 अवैध तमंचे मय 04 कारतूस जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, 10 सैटरिंग प्लेट बरामद हुये है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शातिरो चोरों ने 3 जनवरी की रात्रि में यमुना प्राधिकरण निकट गाँव अट्टा फतेहपुर में पेटी ठेकेदार के यहां से सेटरिंग के 10 पीस चोरी कर लिये गये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना दनकौर पर मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *