बबली शर्मा बनीं भारतीय किसान परिषद की प्रदेश अध्यक्ष, नोएडा के किसानों के लिए लंबे समय से लड़ रहीं लड़ाई
- Sajid Ali
- 07 Mar, 2025
Noida: नोएडा के
गड़ी गांव में भारतीय किसान परिषद की बैठक हुई इस दौरान किसानों की मजबूती से
लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय किसान परिषद ने अपना पदाधिकारी नियुक्त
किया है. भारतीय किसान परिषद के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने रायपुर गांव की रहने वाली बबली शर्मा को
किसानों के प्रति ईमानदारी और क्रांतिकारी जज्बा देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की
जिम्मेदारी दी है. बबली शर्मा अब महिला मोर्चा
की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष होंगी.
महिलाओं की तरफ से बबली शर्मा ने संभाला मोर्चा
बबली शर्मा हमेशा किसानों के
साथ धरना प्रदर्शनों में शामिल होती रही हैं. रोड जाम
करने की बात हो या नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन की बात हो. सबसे पहले बबली शर्मा ने महिलाओं की तरफ से मोर्चा संभाला. जिसको देखते हुए सुखबीर खलीफा ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश महिला
मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस मौके
पर बबली शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान परिषद में हम शुरू से ही
एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे और हमने भारतीय किसान परिषद को मजबूत किया
है. नोएडा के किसानों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा है.
बबली शर्मा किसानों की आवाज
बुलंद करने की कही बात
बबली शर्मा ने कहा कि
एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की लड़ाई को हमने सरकार तक पहुंचने में पूरा प्रयास
किया. सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नजर आ रही है. आने वाले समय में
अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भारतीय किसान परिषद की महिला
मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के साथ खड़ी होकर किसानों की आवाज को और
बुलंद तरीके से उठाने का प्रयास करेंगी.
बबली शर्मा ने भारतीय किसान परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को धन्यवाद बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमारी ईमानदारी और किसानों के प्रति जागरूकता को देखते हुए जिम्मेदारी दी है. इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया जाएगा और किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा.
सुखबीर खलीफा ने क्या कहा
भारतीय किसान परिषद के
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसानों की समस्याओं को व किसानों की
आवाज को उठाने वाले कार्यकर्ताओं को अब पद देकर नियुक्त किया गया है. मुझे पूरी
उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करेंगे और किसानों की
आवाज को इसी तरह से बुलंद करते रहेंगे. भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुखबीर खलीफा ने और भी कई कार्यकर्ताओं को पद देकर सम्मानित किया है और अपने
कार्यकर्ताओं में क्रांतिकारी जज्बा भरा है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







