नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कब शुरू होगा संचालन, सीएम आज कर सकते हैं ऐलान
- Shiv Kumar
- 10 Mar, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्थित जेवर में बन रहे एशिया के सबे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आज अहम दिन है। एयरपोर्ट के कमर्शल संचालन के संबंध में सीएम योगी लखनऊ में समीक्षा करेंगे। इस मीटिंग में फैसला लिया जाएगा कि एयरपोर्ट संचालन के लिए उद्घाटन कब होगा। बैठक में टाटा प्रॉजेक्ट, यापल, नायल और डीजीसीए की टीम के अधिकारी मौजूद रहने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए खुद स्थल निरीक्षण करते रहे हैं।
पिछले दिनों डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जायजा लिय था। इसके साथ ही वर्क प्रोग्रेस पर कई विभागों के साथ मैराथन मीटिंग की। इस दौरान पता चला कि बाकी तैयारी तो लगभग पूरी है लेकिन टर्मिनल बिल्डिंग व इसमें तैयार की जाने वाली यात्री सुविधाएं अप्रैल तक नहीं हो पाएंगी। जब टर्मिनल बिल्डिंग पूरी तरह तैयार नहीं होगी तब तक इंटरनेशनल फ्लाइट की उड़ान संभव नहीं है। टर्मिनल बिल्डिंग तैयार न होने से फिलहाल दो विकल्पों पर विचार किया गया है।
नायल के सीईओ अरुण वीर सिंह का कहना है कि उच्चस्तरीय बैठक में उड़ान कार्यक्रम, उड़ानों की संख्या और शुरू की जाने वाली सेवाओं की श्रेणियों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार की गई है और बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद परिचालन को चरणों में शुरू करने का आकलन मुख्यमंत्री कर सकते हैं। पहले घरेलू और कार्गो उड़ानों से शुरू होगा। इसके बाद बाद में अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होंगी।
779 किसानों को मिलेगी नौकरी
बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के संचालन के लिए सरकारी विभागों और यापल में ऑपरेशन
व हैंडलिंग से जुड़े स्टाफ की हायरिंग हो चुकी है। नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट
लिमिटेड (नायल) के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यापल व नायल की वेबसाइट पर इसके
लिए 8-10 दिन में एम्प्लॉयमेंट विंडो खोले जाने की तैयारी है। एयरपोर्ट
में 779 किसानों ने जमीन दी है और मुआवजे का कम हिस्सा लेते हुए रोजगार का विकल्प
चुना था। इन्हें एयरपोर्ट में नौकर दी जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






