Bulandshahr में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया खंडित, ग्रामीण आक्रोशित, पुलिस जांच में जुटी

top-news
बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में मौजपुर पार्क से एक गंभीर मामला देखने को मिला है.

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में मौजपुर पार्क से एक गंभीर मामला देखने को मिला है. जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. 

घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर की नारेबाजी 

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की. इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये घटना उनके समाज के लिए अपमानजनक है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी- पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है. हालांकि स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *