नोएडा की सबसे पॉश सोसाइटी में लगी आग, 17वीं मंजिल के फ्लैट में लपटें देख मचा हड़कंप

top-news
नोएडा के सेक्टर 93 स्थित फॉरेस्ट स्पा सोसायटी में सोमवार देर रात अचानक बिल्डिंग के 17वी मंजिल पर अचानक आग भड़क गई।

Noida:नोएडा के सबसे पॉश सोसाइटी में  देर रात आग लग गई। आग लगने से सोसाइटी में अफरा तफरा मच गई। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। समय रहते हुए दकमल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग कैसे लगी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 93 स्थित फॉरेस्ट स्पा सोसायटी में सोमवार देर रात अचानक बिल्डिंग के 17वी मंजिल पर अचानक आग भड़क गई।  फ्लैट में आग लगते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आग लगते ही लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए। वहीं, सूचना मिलने पर फायर विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। जहां आग लगी है वह नोएडा की सबसे पॉश सोसाइटी में से एक है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *