Greater Noida में गाली गलौच व मारपीट के मामले में एक अभियुक्त अरेस्ट, ये कार हुई बरामद, जानें पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा में गाली गलौच व मारपीट के साथ ही तेजी व लापरवाही से अन्य गाड़ी को टक्कर मारने के मामले बड़ी कार्रवाई हुई है।
- Rishabh Chhabra
- 12 Mar, 2025
ग्रेटर नोएडा में गाली गलौच व मारपीट के साथ ही तेजी व लापरवाही से अन्य गाड़ी को टक्कर मारने के मामले बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल थाना फेस 1 पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए एक अभियुक्त को धर दबोचा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
गाली गलौच और मारपीट के मामले में एक आरोपी अरेस्ट
बताया जा रहा है कि थाना फेस 1 पुलिस द्वारा सेक्टर 16 कार मार्केट में गाली गलौच व मारपीट कर गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाकर अन्य गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 अभियुक्त सचिन कुमार लोहिया पुत्र महेश कुमार लाहिया निवासी यूएस/34/16 मोतीलाल नेहरू कैम्पस जेएनयू नई दिल्ली 110067 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कार मार्किट सेक्टर 16 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त थार गाडी नं0 यूपी 16 डीआर 4448 बरामद की गई है। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






