Bulandshahr में एनजीओ कर्मी के साथ दुष्कर्म की वारदात, आरोपी पुलिस हिरासत में, ये है पूरा मामला

top-news
बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने दोस्ती के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है।

बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने दोस्ती के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

ओयो होटल ने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम 

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली देहात में एक महिला ने भाई के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को लेकर महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने भाई के दोस्त के साथ एक एनजीओ में काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच अक्सर बातचीत होती थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने एक हफ्ते पहले मौका पाकर महिला से साथ ओयो  होटल में ले जाकर जबरन अवैध संबंध बनाए। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुरादाबाद जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *