होली पर नोएडा में अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, गड़बड़ी करने वाले जाएंगे जेल

top-news
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि होली को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Noida: होली पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट है। खासकर महानगर और संवेदनशील शहरों में सीएम योगी ने कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में होली के पर्व को देखते हुए नोएडा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरि मीणा ने खुद सहकर्मियों के साथ गस्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। नोएडा के अलग अलग भीड़ भाड़ वाले इलाकों व मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा का भी जायजा लिया।

चेकिंग अभियान चलाया गया

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अलग-अलग मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। जेसीपी ने कहा कि होली पर सुरक्षा में किसी भी तरह से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि होली को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसकी लिए पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

होलिका दहन स्थल पर पुलिस बल तैनात

उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। जेसीपी ने आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं। शुरक्षा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्ता कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह वीडियो या संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का जाएगी. पुलिस की आईटी सेल सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही है। 

मस्जिदें ढकी गईं

बता दें कि मुस्लिम बाहुल जिलों में मस्जिदों को ढक दिया गया है। जिसमें संभल, अलीगढ़, शाहजहांपुर की मस्जिदें शामिल हैं। इन जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात किया गया है। इसके साथ ही पीस कमेटी की बैठक में शांति की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *