Bulandshahr में मोटरबोट वालों की गुंडई का वीडियो वायरल, युवकों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा, ये है पूरा मामला
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में मोटर बोट संचालकों की गुंडई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
- Rishabh Chhabra
- 15 Mar, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में मोटर बोट संचालकों की गुंडई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें मोटर बोट संचालक कुछ लोगों को मुर्गा बनाकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. मोटरबोट वालों की गुंडई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है.
1 दर्जन से अधिक युवकों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा
वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मोटरबोट संचालक गंगा नदी के बीच टापू पर करीब एक दर्जन से अधिक युवकों को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा गया है. वही पीड़ितों के शरीर पर बेरहमी से की गई पिटाई के निशान घटना की गवाही खुद ही दे रहे हैं. ये पूरी घटना अनूपशहर कोतवाली के मस्तराम घाट की बताई जा रही है.
गहरे पानी में जाने से रोकने पर बढ़ गया था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार दो बच्चों का मुंडन संस्कार कराने पीड़ित चौडेरा गांव से आए थे. पीड़ितों और मोटरबोट चालकों के बीच गहरे पानी में जाने से रोकने पर विवाद हो गया था. जिसके बाद मोटरबोट चालकों ने सारी सीमाएं पार कर दीं और युवकों को मुर्गा बना बेरहमी से पीटा.
"जांच के बाद होगी सख्त कार्यवाही"
क्षेत्राधिकारी अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया है कि इंस्पेक्टर अनूपशहर कोतवाली को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया है।. मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







