ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटी में फिर 30 लोग बीमार, उल्टी, पेट दर्द और दस्त होने से परेशान, क्या फिर सप्लाई हो रहा दूषित पानी?
- Shiv Kumar
- 17 Mar, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां की सोसाइटियों अपने खून पसीने की कमाई से घर खरीद कर रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाएं को लेकर परेशान रहते हैं। सबसे बड़ी यहां की सोसाइटियों में दूषित पानी सप्लाई की है। जिसके पीने से अक्सर लोग बीमार होते रहते हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत आर्डेन सोसायटी में रविवार को कई निवासी और बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द होने लगी। सोसाइटी दो टावर में रहने वाले करीब 20 से 25 लोगों के बीमार होने की जानकारी है। इसको लेकर सोसाइटी के लोगों में गुस्सा है। कुछ दिनों पहले ही दूषित पानी पीने से 300 से अधिक लोग बीमार हुए थे। अब यहां के लिए को फिर दूषित पानी को लेकर चिंतित हैं।
दो टावर के लोग हुए बीमार
सोसायटी एओए के अध्यक्ष निशिथकांत चतुर्वेदी ने बताया कि वॉट्सएप ग्रुप पर पिछले दो दिन से लोग लगातार बीमार होने की शिकायत कर रहे हैं। एच और आई टावर में रहने वाले करीब 20 से 25 लोग उल्टी, पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिनको दिक्कत अधिक है। उन्होंने बताया कि परिसर में कुछ दिनों पहले ही दूषित पानी पीने से करीब 300 से अधिक लोग बीमार हुए थे। उस समय जांच में पानी के अंदर वैक्टीरिया मिले थे। अब दोवारा से लोगों के बीमार होने लगे हैं।
कई बार टैंक करा चुके साफ
निशिथकांत चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ ही आसपास की सोसायटियों में पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद स्थिति क्लियर हो पाएगी। उन्होंने बताया कि 300 लोगों के बीमार होने के बाद कई बार टैंक की सफाई करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक बार फिर से टैंक चेक कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो फिर से सफाई होगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






