Greater Noida West के प्राइवेट स्कूल में हैंडवाश और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिले के कई अधिकारी हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला स्काउट एवं गाइड द्वारा हैण्ड वॉश व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- Rishabh Chhabra
- 17 Mar, 2025
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला स्काउट एवं गाइड द्वारा हैण्ड वॉश व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्काउट एवं गाइड द्वारा ये आयोजन सोमवार को एस्टर पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली व जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह के मार्ग निर्देशन में हैंडवाश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यायुक्त डॉ. राकेश कुमार राठी, जिला सचिव पुष्पेन्द्र सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट बिजेन्द्र सिहं, जिला आयुक्त गाइड देवकी, जिला कौषाध्यक्ष पूनम के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सगंठन आयुक्त गाइड शैफाली गौतम व जिला सगंठन आयुक्त स्काउट व लगभग 525 कब/ बुलबुल के द्वारा सोमवार को एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में HIPPO TOOLS ऐप के माध्यम से हैण्ड वॉश करने के विभिन्न तरीकों एवं कीटाणुओं से बचने के लिये छात्र-छात्राओं जागरूक किया गया। इस अवसर पर कब/बुलबुल ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी
इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या र्सोवरी बनर्जी, उप प्रधानाचार्य रचना शुक्ला और कार्यक्रम इंचार्ज सोनाली गर्ग एवं सीमा आन्नद, अरूणा, शिखा, राजकुमार, सर्वेश जी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शैफाली गौतम, जिला संगठन कमिश्नर गाइड व जिला संगठन आयुक्त शिवकुमार द्वारा किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






