सीमा हैदर पांचवीं बार बनीं मां, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, सचिन पहली बार बने पिता
- Shiv Kumar
- 18 Mar, 2025
Greater Noida: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने खुशखबरी दी है। ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह 4 बजे एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट के वकील और सीमा हैदर के मुंहबोले भाई एपी सिंह ने दी है। सीमा हैदर के 4 बच्चे पहले से हैं, जिन्हें पाकिस्तान से अपने साथ लाई थीं।
2023 में भारत आई थी
गौरतलब है कि सीमा हैदर 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के
पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। सीमा के के प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर
में चर्चा होती रही है। हालांकि सचिन और
सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। परिवार के करीबी
सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।
बच्चे को दिलाएंगे
भारतीय नागरिकता
पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। सीमा हैदर के अधिवक्ता और मुंहबोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं। रबूपुरा गांव में परिवार के साथ रहती हैं।
सीमा हैदर के मामले में कब क्या हुआ
2014 में सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी पाकिस्तान में हुई थी।
2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई कमाने हया था।
2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की मुलाकात गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से हुई।
10 मार्च 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई।
नेपाल में ही एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान और सचिन गौतमबुद्धनगर आ गया।
13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए एक बार फिर से नेपाल आई। नेपाल से बस पकड़कर बच्चों सहित रबूपुरा पहुंची।
एक जुलाई को सचिन और सीमा बुलंदशहर में अधिवक्ता से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दे दी।
तीन जुलाई को पुलिस टीम ने सचिन और सीमा को मथुरा से हिरासत में ले लिया।
चार जुलाई 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार किया।
आठ जुलाई को तीनों को न्यायालय से जमानत मिली।
17 जुलाई को एटीएस ने सचिन, सीमा और सचिन के पिता नेत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






