शर्मसार; परीक्षा देने पहुंची छात्रा से प्रबंधक और सपा नेता ने स्कूल में किया रेप, पेपर समझाने के बहाने कमरे में ले गया था

top-news
स्लंग -समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नबालिक छात्रा से किया दुष्कर्म,आरोपी. को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलिया के स्कूल की वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले में समाजवादी पार्टी नेता पर छात्रा के साथ स्कूल परिसर में रेप करने का आरोप लगा है।  भीमपुरा थाना अन्तर्गत एक निजी स्कूल में 1 मार्च को परीक्षा देने गई 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता छात्रा के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आनन-फानन मे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
गणित का पेपर समझाने के बहाने किया रेप
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर  बताया कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है। जिसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था। आरोप है कि 1 मार्च को गणित का पेपर देने भतीजी पहुंची थी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक और सपा नेता जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर स्थित एक अलग कमरे में ले गए और छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी से  बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके  बाद से भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी। पूछने पर रोते हुए पूरी जानकारी दी। इस के बाद रविवार को पीड़िता के चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की की मांग की है।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि भीमपुरा थाने पर दसवीं में पढ़ने वाले छात्रा के चाचा से लिखित शिकायत मिली थी कि एक निजी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा गणित पेपर के दिन क्लास रूम में ले जाकर अनैतिक गलत कार्य किया गया था। किसी से न बताने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की जांच कराया तो प्रथमदृष्टया सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *