https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा में किसान महापंचायत; ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंच रहे किसान, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित, जानिए क्या है मागें?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पाइंट पर किसानों की महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में सभी 14 किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद होंगे। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्ट्रों में सवार होकर जीरो प्वाइंट पर पहुंचने लगे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं, जो महापंचायत को संबोधित करेंगे।  दोपहर एक बजे होने वाली महापंचायत को लेकर अपने अपने घरों से किसान रवाना होने लगे हैं। वहीं, जीरो पाइंट पर किसानों की महापंचायत को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। यातायात प्रभावित न हो इसलिए किसानों के वाहनों को जीरो पाइंट के नीचे पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा।


किसानों की ये मांगें
किसानों का आरोप है जो वादा किया जिला प्रशासन ने किया था वह निभाया नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार और प्राधिकरण की गलत नीतियों के कारण किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है। प्राधिकरण ने किसानों को 64.7 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत प्लॉट नहीं दे रहा है। इसके अलावा 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून भी लागू नहीं किया। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

 ये संगठन महापंचायत में हो रहे शामिल
बता दें कि कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों के नेताओं ने डूंगरपुर-रीलका गांव में बैठक की थी। बैठक में 19 मार्च को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर होने वाली विशाल किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई थी। भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू मंच, भाकियू भानु, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू सम्पूर्ण भारत, भाकियू अखण्ड, भाकियू एकता, किसान एकता महासंघ, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, किसान बेरोजगार सभा और जय जवान जय किसान मोर्चा सहित सभी 14 किसान संगठनों के पदाधिकारी मौ बैठक में मौजूद थे। जिन्होंने महापंचायत का समर्थन किया था।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *