https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

यूपी में सात IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, 20 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, राजेंद्र कुमार गौतम नोएडा के एसीपी

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Lucknow: यूपी पुलिस में तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। बीते तीन दिनों में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। एक बार फिर से पुलिस महानिदेशक रैंक के आईपीएस अधिकारियों सहित सात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 20 पीपीएस अधिकारियों ट्रांसफर किया गया है। 

जारी की गई नई सूची के तहत पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन का दायित्व संभाल रहे उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।


पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनाद विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की नई जिम्मेदारी दी गई है।  संयुक्त पुलिस आयुक्त कानूनी एवं व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात अमित कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नर लखनऊ की नई जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय पर तैनात प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान वाराणसी के पद पर नहीं तैनाती दी गई है।  पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान में तैनात एसएम कासिम को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर के पद पर नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर के पद पर तैनात मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नहीं तैनाती दी गई।


इन पीपीएस अफसरों के हुए तबादले 

राजेंद्र कुमार गौतम अपर पुलिस उपयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, विकास चंद्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद बाराबंकी, डॉक्टर तेजवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बुलंदशहर, दिगंबर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जनपद चंदौली,  प्रकाश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम जनपद खीरी, आलोक सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद सीतापुर, श्रीराम अर्ज प्रतीक्षारत, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिजनौर के पद पर नई तैनाती मिली है। वहीं, अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, अरुण कुमार सिंह उपसेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, कमल किशोर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या, पवित्र मोहन त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ, अलका धर्मराज अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल आगरा, संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, नीति चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ, अंशुमान मिश्रा अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नर बनारसी, प्रवीण कुमार चौहान उपसेना नायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, असीम चौधरी उपसेना नायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, वंदना मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक सेक्टर ऑफिसर सीवी आईडी सेक्टर आगरा, शुभ्रा भास्कर उपसेना नायक वाहिनी एक एसएफ लखनऊ के पद नई तैनाती मिली है।


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *