Bulandshahr में रामा पशु आहार में मजदूर की लिफ्ट में गिरकर मौत, गुस्साए परिजनों की फैक्ट्री जीएम से नोक-झोंक, जानें पूरा मामला
बुलंदशहर की एक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पर फैक्ट्री में काम करे मजदूर की लिफ्ट में गिरने से मौत हो गई है.
- Rishabh Chhabra
- 21 Mar, 2025
बुलंदशहर की एक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पर फैक्ट्री में काम करे मजदूर की लिफ्ट में गिरने से मौत हो गई है. वहीं मजदूर की दर्दनाक मौत से परिजनों में आक्रोश है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है.
फैक्ट्री में मजदूर की लिफ्ट में गिरकर मौत
बताया जा रहा है कि मंडी चौकी क्षेत्र में रामा पशु आहार फैक्ट्री में मजदूर की लिफ्ट में गिरकर मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना फैक्ट्री कर्मचारी ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.
मृतक के परिजनों की फैक्ट्री के जीएम से जमकर हुई नोंक-झोंक
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों की फैक्ट्री के जीएम से जमकर नोंक-झोंक हो गई. मृतक के परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मजदूर की मौत हुई है. आपको बता दें कि अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती हैं. मगर इन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ना ही प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है और ना फैक्ट्री मालिक. जब भी कोई हादसा होता है तो पीड़ित के परिजनों को मुआवजा दे दिया है. जिसके कुछ समय बाद पूरा मामला शांत हो जाता है और लोग भी इस तरह के हादसे को भूल जाते हैं. देखा जाए तो इस तकह के हादसों पर तब तक लगाम नहीं लगेगी, जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे. जब तक इस तरह के फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






