Noida में केंद्र सरकार के 10 साल और प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर होगा जश्न, प्रमुख सचिव ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए ये निर्देश
नोएडा के शिल्प हाट सेक्टर 33 ए में आगामी 25 से 27 मार्च 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
- Rishabh Chhabra
- 22 Mar, 2025
नोएडा के शिल्प हाट सेक्टर 33 ए में आगामी 25 से 27 मार्च 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। ये आयोजन सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के केंद्र सरकार के 10 वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे। शासन की उपलब्धियों, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों, जनकल्याण की योजनाओं और परियोजनाओं के संबंध में आम जनमानस को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को जनपद गौतम बुद्ध नगर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने शनिवार को नोएडा शिल्प हाट सेक्टर 33 ए नोएडा में पहुंचकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने आयोजित बैठक की समीक्षा करते हुए करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसलिए अधिकारीगण इसकी तैयारी में कोई कोर कसर न छोड़ें। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी युद्ध स्तर पर अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें। शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया किया जाये।
प्रमुख सचिव ने स्थलीय निरीक्षण भी किया
प्रमुख सचिव ने इस दौरान शिल्प हाट सेक्टर 33 ए नोएडा का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें बहुतायत की संख्या में आम जनमानस का आगमन होगा। इसलिए यहां पर पार्किंग एवं आम जनमानस के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रहे। इस पर विशेष फोकस रखा जाए।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारीगण
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, अपर पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे और सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






