Bulandshahr: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारिन बनी बहन, प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दे डाली ये वारदात

top-news
कहा जाता है कि भाई-बहन का रिश्ता इतना अटूट होता है कि एक को चोट लगे तो बिना कहे दूसरे को पता लग जाता है. अगर बहन को जरा सी भी आंच आए तो भाई पूरा घर सर पर उठा लेता है.

कहा जाता है कि भाई-बहन का रिश्ता इतना अटूट होता है कि एक को चोट लगे तो बिना कहे दूसरे को पता लग जाता है. अगर बहन को जरा सी भी आंच आए तो भाई पूरा घर सर पर उठा लेता है. ऐसा ही एक वाकया बुलंदशहर में देखने को मिला जहां पर अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए एक बहन हत्यारिन बन गई. जी हां थाना जहांगीराबाद के गांव बांसुरी में 21 मार्च को हुई 10वीं के छात्र निखिल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. 

तीसरे प्रयास में छात्र को उतारा मौत के घाट 

दरअसल भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बहन ने हथियार उठा लिए. जेल में बंद रहने के दौरान ही बहन ने मृतक की हत्या की साजिश रच डाली. इस वारदात को अंजाम देने में उसने अपने प्रेमी और भाई की भी मदद ली. प्रेमी के साथ दिल्ली से बुलंदशहर आई और फिर जहांगीराबाद के गांव आकर छात्र की हत्या कर दी. इतना ही नहीं छात्र पर तीन राउंड फायरिंग भी की. जब छात्र की हत्या कर उसे तसल्ली हो गई, तब वह वहां से भाग निकली. छात्र की हत्या की मुख्य आरोपी सोनिया के साथ उसका प्रेमी और उसका भाई राहुल भी शामिल थे. पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद भी किया है. पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि हत्या का यह तीसरा प्रयास था. दो बार सोनिया ने मर्डर की प्लानिंग की, लेकिन कामयाब ना हो सकी. 

इस वजह से हुई थी भाई की हत्या

पुलिस के अनुसार बांसुरी गांव निवासी दिनेश की बेटी मानसी का दिनेश के मौसेरे भाई रामराज सिंह निवासी नजफगढ़ दिल्ली की बेटी सोनिया ने अपहरण कर लिया था. कहा जा रहा है कि सोनिया और मानसी के बीच समलैंगिक रिलेशन थे. दिल्ली में दोनों रिलेशनशिप में रहती थीं. इसको लेकर ही दिनेश ने सोनिया के खिलाफ जहांगीराबाद कोतवाली में अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले में करीब दो साल पहले अपहरण के सोनिया को पुलिस ने जेल भेज दिया था. 

यही नहीं आरोप है कि दिनेश पक्ष ने सोनिया के भाई आकाश की हत्या कर शव को बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में फेंक दिया था और आकाश के शव को बेरहमी से जला दिया था. इस मामले में आकाश के पिता रामराज ने हत्यारोपी दिनेश पक्ष के 5 लोगों को नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी. फिलहाल दिनेश पक्ष के 5 लोग सोनिया के भाई आकाश की हत्या के मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद हैं.

पुरानी रंजिश के चलते की गई निखिल की हत्या

एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के तहत निखिल की हत्या कर दी गई है. जांच में हत्या के पीछे समलैंगिक रिलेशन भी सामने आए हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी सोनिया और उसके भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रेमी की तलाश की जा रही है. साथ ही हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल और बाइक बरामद कर ली गई है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *