ग्रेटर नोएडा में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक मोबाइल लुटेरा गोली लगने से घायल, साथी भी गिरफ्तार

top-news
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक से घूम-घूम कर मोबाइल चोरी करते हैं और फिर उसे बेच देते हैं।

Greater Noida: जेवर थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरे को भागते हुए गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी के 7 मोबाइल फोन, एक चाकू, बाइक बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर में मोबाइल चोरी करते थे।


खुर्जा अण्डर पास चेकिंग कर रही थी पुलिस

नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना जेवर द्वारा पुलिस गुरुवार देर रात खुर्जा अण्डर पास के नीचे चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके और नीमका से साबौता जाने वाली सर्विस रोड की तरफ भागने लगे।


पुलिस ने पीछा किया तो की फायरिंग

पुलिस द्वारा शक होने पर पीछा किया गया। इस पर बाइक सवार अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नफीस निवासी मो.काजीबाडा कस्बा जेवर के पैर में लगने से घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरे बदमाश सलमान पुत्र नसीर किला कालोनी कस्बा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।


चोरी के 7 मोबाइल और बाइक बरामद

मीडिया सेल ने बताया कि बमदाशों के कब्जे से 7 मोबाइल, हरियाणा से चोरी की गई बाइक, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।  बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक से घूम-घूम कर मोबाइल चोरी करते हैं और फिर उसे बेच देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *