ग्रेटर नोएडा के अन्नपूर्णा हॉस्टल में लगी भीषण आग; दूसरी मंजिल से कूदकर छात्राओं ने बचाई अपनी जान

top-news
AC का कंप्रेशर फटने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। अचानक आग लगते ही हॉस्टल में चीखपुकार मच गई। कई छात्राओं ने दूसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और छात्राओं बाहर को निकाला गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।  AC का कंप्रेशर फटने की वजह से  आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
एफएसओ विनोद कुमार के मुताबिक, गर्ल्स हॉसटल में गुरुवार शाम करीब 5:25 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग लगने से हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्राएं घबरा गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।

बिल्डिंग में धुआं भरने से छात्राएं घबराईं
दमकल विभाग के अधिकारी विनोद कुमार पांडे ने टीम के साथ तुरंत हॉस्टल में पहुंचे तो बिल्डिंग में धुआं भरा हुआ था, जिससे अंदर जाने में मुश्किल हो रही थी। इसके बाद दमकल कर्मी सुरक्षा उपकरण पहनकर अंदर पहुंचे और हॉस्टल की दूसरी मंजिल से फंसी छात्राओं को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर लगे एक कमरे के एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी गई थी। 

आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू
एफएसओ विनोद कुमार पांडे का कहना है कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। राहत की बात यह है कि दमकल टीम ने सभी छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन अब इस घटना की विस्तृत जांच करेगा और जरूरत पड़ी तो हॉस्टल प्रबंधन पर कार्रवाई भी की जा सकती है। आग लगने के दौरान एक छात्रा ने डर के कारण दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *