ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने 5600 करोड़ के बजट पर लगाई मुहर, जानिए क्या-क्या होंगे विकास कार्य?

- Nownoida editor1
- 30 Mar, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5597 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के मुख्य सचिव और नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में 29 मार्च को संपन्न बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग गई है। आगामी वित्त वर्ष में सर्वाधिक जोर जमीन अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यां पर रहेगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने तथा गांवों व सेक्टरों के विकास कार्यों पर रहेगा। इसके साथ ही आगामी वित्त वर्ष में आमदनी और खर्च की रकम भी बराबर रहने का आकलन लगाया गया है।
जमीन अधिग्रहण पर
खर्च होंगे लगभग 1400 करोड़ रुपये
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में ग्रेटर नोएडा के प्रति
औद्योगिक निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ा है। तमाम निवेशक उद्योग लगाने के लिए जमीन
मांग रहे हैं। उनको जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण लगातार प्रयासरत है। इस
वजह 2025-26 के बजट में जमीन अधिग्रहण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिया जा रहा
है। इस बार जमीन अधिग्रहण पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
विकास कार्यों पर 1973
करोड़ होंगे खर्च
इसके साथ ही निर्माण व
विकास कार्यों पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 1973 करोड़ रुपये का
बजट तय किया गया है। इस साल गावों के विकास पर 515 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य
है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत भुगतान पर 292 करोड़ रुपये खर्च करने का
आकलन है। यह रकम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्टेडियम/स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का
निर्माण, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक
ट्रैक का निर्माण, ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट में बड़े ग्राउंड का
निर्माण, सेक्टरों में मल्टीपरपज हॉल या सामुदायिक केंद्र का निर्माण, ग्रेटर नोएडा
वेस्ट की मेट्रो का निर्माण, जेवर एयरपोर्ट में अंशदान आदि पर खर्च करने का
लक्ष्य है।
100 करोड़ रुपये ग्रीनरी
पर खर्च करने का लक्ष्य
विकास एवं निर्माण
कार्यों के लिए तय 1973 करोड़ रुपये को फुटओवर ब्रिज का निर्माण, एसटीपी, अंडरपास का
निर्माण, स्ट्रक्चर पार्क, विद्युत सबस्टेशन, नए कॉलेजों का निर्माण, ग्रेटर नोएडा
वेस्ट मेें अस्पताल/हेल्थ सेंटर का निर्माण, वेंडर मार्केट, क्योस्क का
निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। 2025-26 वित्त वर्ष के लिए 100 करोड़ रुपये ग्रीनरी
पर खर्च करने का लक्ष्य है।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में चेयरमैन और
सीईओ के अलावा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम, डीएम मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा
प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ
श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, यीडा के एसीईओ
नागेंद्र प्रताप, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम प्लानिंग
लीनू सहगल, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, ओएसडी एनके सिंह आदि
अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पहले मुख्य सचिव के आगमन पर ग्रेटर नोएडा एंप्लाइज
एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना ने उनका स्वागत किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
сертификация продукции
Сертификация в России по-прежнему считается ключевым процессом легальной реализации товаров. Система сертификации подтверждает соответствие нормам и официальным требованиям, что, в свою очередь, защищает потребителей от фальсификата. <a href="https://ok.ru/group/70000034956977/topic/158862524659889">обязательная сертификация</a> Кроме того, наличие сертификатов способствует взаимодействие с партнерами и повышает конкурентные преимущества в предпринимательской деятельности. При отсутствии сертификатов, может возникнуть штрафы и барьеры при ведении бизнеса. Вот почему, получение сертификатов не только требованием законодательства, а также залогом устойчивого роста компании в России.
https://bs2best
Darknet — это скрытая часть онлайн-пространства, куда открывается доступ только через защищенные браузеры, например, Tor. В даркнете размещаются легальные , среди которых магазины и другие платформы. Одной из известных платформ считается Black Sprut, которая занималась торговле разных категорий. <a href="https://bs2beast.cc">bs2best</a> Такие сайты часто функционируют на анонимные платежи в целях конфиденциальности операций.