नोएडा में मुठभेड़, पहले पुलिस और बदमाश में हुई रेस फिर फायरिंग, गोली लगने से लुटेरा गिरफ्तार

top-news
बदमाश की पहचान सोहन सिंह उर्फ सोनू (36) निवासी 5/216 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली रूप में हुयी।

Noida: नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश घायल हो गया, जिसे दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना सेक्टर 24 पुलिस बदमाश के कारनामों का पता लगाने में जुटी है।

मदर डेरी के पास चौराहे पर पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो भागा
नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल ने बताया कि सोमवार देर रा रात्रि में थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा चौकी हरिदर्शन क्षेत्र सेक्टर 11 मदर डेरी के पास चौराहे पर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर 56 टी प्वाइंट की तरफ सामने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया लेकिन वह पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा।  शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया।  इस दौरान संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति डिस्बैलेंस होकर गिर गया और अपने साथ लिए अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर किया।

6 मोबाइल और छीने हुए रुपये बरामद
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाश की पहचान सोहन सिंह उर्फ सोनू (36) निवासी 5/216 त्रिलोकपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली रूप में हुयी।  कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व कुल 8500 रुपये नगद और छीने गये 5 मोबाइल फोन बरामद हुए है। गिरफ्तार घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सोहन सिंह के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।                                                                                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *