Bulandshahr में मामूली विवाद के चलते सरेआम फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, ये है पूरा मामला

top-news
बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते सरेआम फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते सरेआम फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस तरह सरेआम फायरिंग होने के बाद लोगों को अपनी जान का खतरा सता रहा है. 

सरेआम की गई आधा दर्जन राउंड फायरिंग 

बताया जा रहा है कि गांव चंदीयाना में बाइक की आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. इसी विवाद के बाद बुधवार को इलाके में एक पक्ष की ओर से सरेआम आधा दर्जन राउंड फायरिंग और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि इस फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. 

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया 

वहीं सरेआम फायरिंग किए जाने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *