Wakf Bill पर अमित शाह की दहाड़, योगी प्रसन्न, अखिलेश को मिला आशीर्वाद !
वक्फ बिल पर ऐसी तकरार संसद में देखने को मिली, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है,
- Rishabh Chhabra
- 02 Apr, 2025
वक्फ बिल पर ऐसी तकरार संसद में देखने को मिली, जिसने सबको हैरान करके रख दिया है, इधर योगी यूपी में थे उधर अखिलेश ने जैसे ही योगी सरकार पर तंज कसा फिर शाह ने ऐसी दहाड़ लगाई कि सबकी बोलती बंद हो गई, डिंपल यादव के सामने अखिलेश की अमित शाह ने खुलेआम मौज तक ले ली, जिसके बाद सदन का माहौल भी हंसी ठिठोली वाला हो गया, वहीं शाह ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी के चिट्ठों को खोला बल्कि कांग्रेस राज की पुरानी फाइल खोल सबको हैरान कर दिया है, जिसकेबारे में सब इस वीडियो में बताते है लेकिन उससे पहले आपको बता दें शाह ने आज अखिलेश को बड़ा आशीर्वाद भी दिया है
जब बिल पर दिखी तीखी तकरार !
दरअसल वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को संसद में पेश किया गया, जिसके बाद सदन के नेता दलों ने अपनी बात को रखा, इस दौरान अखिलेश ने भी सदन में वक्फ बिल का विरोध किया और कहा कि वक्फ बिल नाकामी पर पर्दा है. बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है, इतना ही नहीं अखिलेश ने लोकसभा में बोलते हुए अमित शाह से पूछा योगी जी के बारें में भी कुछ कहेंगे. इस पर शाह ने जवाब देते हुए कहा, वो भी रिपीट होने वाले हैं. जिसे सुन डिंपल यादव भी दंग रह गई. हालांकि इससे पहले शाह ने अखिलेश को आशीर्वाद भी दिया. बता दें अखिलेश ने वक्फ बिल पर अपनी राय रखते हुए बीजेपी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई. जिसके बाद शाह का गुस्सा भड़का लेकिन उन्होंने हंसी मजाक में ऐसा जवाब दिया की स्पीकर भी हंस पड़े, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमे शाह ने अखिलेश के लिए कहा कि मेरे सामने जितनी भी पार्टियां हैं, उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई न कोई परिवार का सदस्य ही चुनेगा. हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से एक प्रक्रिया के बाद चुनना पड़ता है. इसलिए इसमें समय लगता है. आपके मामले में ज्यादा समय नहीं लगेगा. मैं तो यह कह रहा हूं कि आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे. ये सुनकर हर कोई हंस पड़ा.
वहीं शाह ने भी सदन में वक्फ बिल पर अपनी राय रखी और कांग्रेस की पुरानी फाइलों को देश के सामने खोल कर रख दिया. सदन में शाह ने कहा कि वक्फ पर ये जो भ्रम पैदा किया किया जा रहा है कि ये एक्ट मुस्लिम भाइयों के धार्मिक क्रियाकलापों और उनकी दान की हुई संपत्ति को दखल करने के लिए है. ये वोट बैंक खड़ा करने के लिए किया जा रहा है. ये भ्रम खड़ा किया जा रहा है कि सरकार मुस्लिम भाइयों के बीच और उनकी संपत्ति के बीच दखल देना चाहती है. ऐसा कुछ है ही नहीं. शाह ने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति कर रहा है. वक्फ बोर्ड धार्मिक कार्यों के लिए है. यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति वक्फ को दे दिया. दिल्ली में वक्फ को सरकारी जमीन दी गई. पिछली सरकार ने 1500 साल पुरानी जमीन वक्फ के लिए दे दिया. हालांकि इस दौरान शाह ने ने लालू यादव के पूर्व में दिए गए बयान का भी जिक्र किया. जिसमें उन्होंने वक्फ बोर्ड में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था और कानून को कड़ा करने की मांग की थी आपको बता दें वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दल लामबंद हैं और वो बिल का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि सरकार की नजर एक विशेष समुदाय की जमीन पर है. जिसको लेकर मुस्लिम संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है, अब आगे क्या होता है ये देखने वाली बात होगी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






