Greater Noida में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 95 वाहन किए गए सीज, पढ़ें

top-news
ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया.

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया. ये अभियान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में चलाया गया.

कुल 6600 ई–चालान और 95 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही

इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने मैनुअल 3694 चालान एवं ISTMS कैमरों द्वारा 2906 वाहनों के कुल 6600 ई–चालान और 95 वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गई है. इस विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट–2643, नो–पार्किंग–724, फिटनेस समाप्त ऑटो/ई–रिक्शा–810, लाइन चेंज–256 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही विशेष अभियान बिना नंबर प्लेट ऑटो/ई–रिक्शा -78 सीज किए गए हैं.

आपको बता दें कि यातायात पुलिस द्वारा की गई ये कोई पहली कार्रवाई नहीं है. अक्सर ही यातायात पुलिस इस तरह के अभियान चलाती है जिससे कि लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जा सके. इसी तरह के अभियान चलाकर यातायात विभाग लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर सकती है. साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले हादसों में भी कमी लाई जा सकती है. इस तरह के अभियान से सरकार को भारी मात्रा में राजस्व वसूली भी होती है. साथ ही साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ती है. वहीं कई लोगों की मानें तो इस तरह के अभियान ट्रैफिक विभाग द्वारा अक्सर ही चलाए जाने चाहिए, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *