Greater Noida में भाजपा ने स्थापना दिवस को लेकर की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए गए ये निर्देश

top-news
ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पार्टी स्थापना दिवस को लेकर आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा रहे।

ग्रेटर नोएडा में भारतीय  जनता पार्टी की एक बैठक पार्टी स्थापना दिवस  को लेकर आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा रहे। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी के द्वारा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्पित तिवारी को सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मानित किया गया।

"हम सब मिलकर संगठन के कार्यों को पूरा करेंगे"

इस दौरान  बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर पार्टी के द्वारा 12 अप्रैल और 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक बूथों पर सभी कार्यकर्ता लगेंगे।  ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कार्यक्रम बैठक में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार  कर कहा हम सब मिलकर संगठन के कार्यों को पूरा करेंगे। 

बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता 

इस अवसर मुख्य रूप से किसान मोर्चा की प्रदेश समिति से सुभाष भाटी ने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा पूर्व में मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया, बिलासपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय चेची एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी , वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश भाटी एवं रवि जिंदल सहित बड़ी मात्रा में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल बैठक में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *