Greater Noida में चैत्र नवरात्रि के चलते खाद्य विभाग सतर्क, की गई छापामार कार्रवाई, इतने नमूने भेजे गए लैब

top-news
ग्रेटर नोएडा में चैत्र नवरात्रि त्योहार की दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही लगातार जारी है।

ग्रेटर नोएडा में चैत्र नवरात्रि त्योहार की दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही लगातार जारी है। ये कार्रवाई जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गौतम  बुद्धनगर के द्वारा की जा रही है। 

खाद्य विभाग की टीमों ने इन जगहों से लिए सैंपल 

इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं अमर बहादुर सरोज की टीम सेवियर ग्रीन आर्क टेक जॉन 4 ग्रेटर नोएडा के द ग्रॉसरी स्टोर से बूरा एवं पनीर का 1-1 नमूना और श्री राधा स्काई गार्डन 16 बी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के FAKA  रेस्टोरेंट से दही व पनीर का 01-01 नमूना  लिया गया। 

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा  सेक्टर 110 नोएडा के अग्रवाल बीकानेरी स्वीट से कलाकंद  का 1 नमूना , सेक्टर 93 नोएडा के देवेंद्र किराना स्टोर से साबूदाना का 1  नमूना जांच के लिए संग्रहीत किया गया। 

9 नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब 

सैयद इबादुल्लाह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा  जहांगीरपुर जेवर के राजू किराना स्टोर से बेसन एवं सेंधा नमक का 01-01 नमूना और सेक्टर  पाई 1 ग्रेटर नोएडा स्थित स्वाद उडुपी से पनीर  का 01 नमूना संग्रहीत  किया गया. इस प्रकार कुल 09 नमूनें संग्रहित कर वास्ते जांच प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *