Greater Noida में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, स्विफ्ट व पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, पढ़ें

top-news
ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है.

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दादरी थाना क्षेत्र के VIT चौकी के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट व पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई.


दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद स्विफ्ट कार में भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से जीटी रोड पर भगदड़ मच गई. वहीं कार चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई. आग लगने से कार जलकर राख हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकप को कब्जे में ले लिया. 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *