आग का तांडव; ग्रेटर नोएडा में टायर फैक्ट्री तो नोएडा के कबाड़ गोदाम और झोपड़ी में लगी भीषण आग

top-news
टायर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आसपास हड़ंकप मच गया।

Noida/Greater Noida: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गौतमबुद्ध नगर में कहीं न कहीं रोज आग लगने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों जगहों पर आग बुझाई गई।


कबाड़ गोदाम और झोपड़ी जली

नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर चोटपुर कॉलोनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग झुग्गियों और कबाड़े के गोदामों में लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर लोग सहम गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कुछ दिन पहले भी झुग्गियों और कबाड़े के गोदामों में आग लगी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण और फायर विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।


फैक्ट्री की आग बुझाने में लगई कई गाड़ियां

वहीं, ग्रेटर नोएडा के कस्बा सूरजपुर के औद्योगिक साइट क्षेत्र में देर रात आग लग गई। टायर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आसपास हड़ंकप मच गया। टायर की फैक्ट्री होने से आग की लपटें और धुआं बहुत तेजी से उठ रहा था। जिससे फैक्ट्री के आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर दमकल विभाग की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दर्जनों गाड़ियों के माध्यम से आग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *