ग्रेटर नोएडा के लोगों को लिए खुशखबरी; एक्वा लाइन मेट्रो के 12 स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी पार्किंग सुविधा
- Shiv Kumar
- 05 Apr, 2025
Greater Noida:
नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही मेट्रो
के 12 और स्टेशनों पर पार्किंग शुरू हो जाएगी। नोएडा मेट्रो
रेल कॉरपोरेशन इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी करेगा। नए सिरे से चार स्टेशन पर
पार्किंग शुरू करने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। वहीं, सेक्टर 51 और अल्फा-1 पर पार्किंग
शुरू हो चुकी है। जबकि 142 और 146 स्टेशन पर
जल्द पार्किंग शुरू होगी।
एनएमआरसी के अधिकारियों ने
बताया कि एक्वा लाइन पर कुल 21 स्टेशन हैं। जिसमें से 16 पर पार्किंग शुरू
करने की योजना बनाई गई है। पांच स्टेशनों पर काफी कम संख्या में लोग सफर करते हैं।
कुछ दिन पहले ही सेक्टर-51, 142, अल्फा वन और 146 स्टेशन पर पार्किंग शुरू हो गई।
जहां पर डिजिटल बूम बैरियर सहित अन्य चीजें लगाई हैं। एंड्रॉयड बेस मोबाइल ऐप भी
जल्द शुरू किया जाएगा। इन जगह ऑटोमेटिक बैरियर के पास पहुंचने पर आने-जाने का समय
नजर आएगा। पार्किंग शुल्क का ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान कर सकेंगे।
अब इस लाइन के 12 स्टेशनों पर पार्किंग शुरू करने के लिए अगले सप्ताह दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा। पिछली बार जारी किए गए टेंडर में एजेंसियां नहीं आई थीं। इस लाइन पर धीरे-धीरे राइडरशिप बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से अन्य स्टेशनों पर भी पार्किंग की जरूरत है। अल्फा वन मेट्रो स्टेशन पर बहुमंजिला पार्किंग तैयार की जाएगी। जहां पर एक हजार से अधिक वाहन खड़े होगे। उन्होंने बताया कि अल्फा वन मेट्रो स्टेशन पर काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं। यहां पर पार्किंग बन जाने से मेट्रो स्टेशन के अलावा आसपास आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सहूलियत होगी।
गौरतलब है कि एक्वा लाइन के 10 मेट्रो स्टेशनों को को-ब्रांडिंग के तहत देने के लिए योजना भी लाई जाएगी। कोई भी संस्था या कंपनी मेट्रो स्टेशन के नाम के साथ अपना नाम जोड़ सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन मेट्रो के 12 स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अगले हफ्ते नए टेंडर जारी किए जाएंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






