Greater Noida में पत्नी को चाकू और हथौड़े से मार कर उतारा मौत के घाट, पढ़ें कैसे दिया वारदात को अंजाम

top-news
ग्रेटर नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में प्रयुक्त 1 हथौड़ा व 1 अवैध चाकू भी अभियुक्त के पास से पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

ये था पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि अभियुक्त नूरउल्ला हैदर पुत्र स्व0 गुलाम हैदर को घटना उपरान्त पूछताछ हेतु थाना लाया गया. जिससे पूछताछ कर बाद में साक्ष्य संकलन नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लिया गया. 4 अप्रैल को वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 127/2025 धारा 103/61(1)बीएनएस बनाम 1. नूरउल्ला हैदर पुत्र स्व0 गुलाम हैदर आदि पंजीकृत किया गया था. वहीं मामले में अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

ऐसे दिया आरोपी ने वारदात को अंजाम 

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त नूरउल्ला हैदर ने बताया कि मै पिछले दस साल से बेरोजगार हूँ और मेरी पत्नी एनएमसी कम्पनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी. इसी बात को लेकर मेरी पत्नी मुझसे दुर्व्यवहार करती थी. जिससे आपसी पारिवारीक विवाद चल रहा था. 4 अप्रैल 2025 को मेरी पत्नी फिर से मुझसे लडाई करने लगी. तब मैंने सोचा की रोज रोज की लडाई से अच्छा है कि इसे मार दूं। मैंने अपनी सोती हुयी पत्नी के पास जाकर उसकी गर्दन चाकू से काट दी. जिससे खून निकलने लगा फिर कमरे में ही रखी हथौडी से उसके सिर व चेहरे पर वार किया. जिससे मेरी पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी. 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *