Shahjahanpur: पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, एसपी को भेजा धमकी भरा पत्र, सीएम योगी को जान से मारने की दी गई धमकी

top-news
शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री डाक से एक पत्र मिला. इस पत्र में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जान से मार देने की धमकी दी गई थी.

शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री डाक से एक पत्र मिला. इस पत्र में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जान से मार देने की धमकी दी गई थी. इस पत्र पढ़ने के बाद पुलिस विभाग चौकन्ना हो गया है. वहीं जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी की तहरीर पर सदर बाजार में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है.

4 अप्रैल को रजिस्ट्री डाक से आया धमकी भरा पत्र

रविवार को थाना सदर बाजार में जनशिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज कर बताया कि 4 अप्रैल को रजिस्ट्री डाक से पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक पत्र मिला, जिसमें जलालाबाद के गुनारा गांव निवासी आबिद हसन और नफीस ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को अपना रिश्तेदार बताते हुए लिखा कि पुलिस ने दोनों को एनकाउंटर में मरवाकर उनके लड़कों को जेल भेज दिया. हम चुनौती देते हैं कि अप्रैल की 10 तारीख को सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मार देंगे. अगर रोक सकते हो तो रोक लो, पहले से ही हम चैलेंज कर रहे. अगर अपने सीएम को बचा सकते हो, तो बचा लो, 10 अप्रैल इनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा. जो हमको चाहिए पाकिस्तान से सब कुछ आ गया है. हमने ISI से ट्रेनिंग ली हुई है. 

दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत- थाना प्रभारी 

वहीं इस मामले को लेकर सदर बाजार थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि दोनों युवकों पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. इस जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *