सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन, राष्ट्रपति से की ये मांग

top-news
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Noida: नोएडा  सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भीं सौंपा गया।

अखिलेश के खिलाफ दिया विवादित बयान
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव बबली शर्मा ने बताया कि एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री व भाजपा की नेता रेखा गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर टिप्पणी की है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता नाराज हैं। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नोएडा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। बबली का कहना है कि देश की महामहिम राष्ट्रपति से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  रेखा गुप्ता या तो समाज के सामने आकर माफी मांगे नहीं तो उनके खिलाफ और बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । आगे कहा कि भाजपा के नेता मर्यादा तार तार कर रहे हैं। सत्ता के नशे में बेहोश है, जनता इनको 2027 विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।

रेखा गुप्ता को मांगनी होगी माफी
विरोध प्रदर्शन में शामिल महिला सभा की नोएडा महानगर अध्यक्ष शालिनी खारी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमारे नेता पर गलत शब्दों से प्रहार किया है, जिसकी हम इसकी निंदा करते है। रेखा को महिला होने के नाते ये समझना चाहिए कि में दिल्ली की मुख्यमंत्री हूं और कैसे किसी के प्रति ऐसे शब्दों को बोला जा सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष सविता  गुलाटी ने कहा कि दिल्ली के सम्मानित पद पर बैठकर रेखा गुप्ता को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं, उनको माफी मांगनी होगी।

बड़ा विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी
महासचिव कौशल भट्ट ने कहा कि कि आज नोएडा में विरोध प्रदर्शन हुआ है। हम अपने नेता अखिलेश यादव जी के साथ खड़े गैं, अगर किसी ने भी उनके खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया तो उसके खिलाफ हम सब मिलकर और बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रचना विमला , घीनता,लक्की , ममता, मंजू, शांति, भूमि, अनीता बिना, सविता, कांति पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा अतुल यादव और मुकेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *