गौतमबुद्धनगर पुलिस को मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में मिला पहला स्थान, अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मिली ए+ रैंकिंग

- Nownoida editor1
- 10 Apr, 2025
Noida: मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को माह मार्च-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण 1090, आई.जी.आर.एस. जनसुनवाई, अग्नि सुरक्षा, एनओसी जारी करना, आग से नुकसान का आंकलन, महिला के प्रति अपराध में कार्रवाई हत्या, बलात्कार, दहेज मृत्यु, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के अपराधों में कार्रवाई, अनुसूचित जाति व जनजाति के खिलाफ अपराधों के विवेचनाओं का विवरण, वांछित आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई, ईनामी के विरुद्ध कार्रवाई, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, चालान 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत, चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार/पीजी सत्यापन, घरेलू सहायता सत्यापन, शिकायत - सीसीटीएनएस, कार्यक्रम / प्रदर्शन अनुरोध, जूलूस अनुरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुरोध, विरोध / हड़ताल अनुरोध, डिटेल्स ऑफ विटनेस (सेशन कोर्ट), डिटेल्स ऑफ विटनेस (सब-ओर्डिनेट कोर्ट) के सम्बन्ध में अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को A+ की रैकिंग प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री दर्पण डेश बोर्ड में पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं/इकाइयों की कार्रवाई से सम्बन्धित 52 बिन्दुओं पर समीक्षा के बांद रैकिंग जारी की जाती है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में आगामी अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार व एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा श्रीमती सौम्या सिंह व आईपीएस कृतिका शुक्ला द्वारा थाना दादरी व थाना जारचा पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए अम्बेडकर जयंती को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग अम्बेडकर जयंती को शांति पूर्ण ढंग से मना सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
чемпион регистрация
На данной платформе вы найдёте разнообразные онлайн-автоматы на платформе Champion. Выбор игр включает классические автоматы и современные слоты с захватывающим оформлением и специальными возможностями. Любая игра разработан для удобной игры как на ПК, так и на смартфонах. Независимо от опыта, здесь вы обязательно подберёте слот по душе. <a href="https://champion-casino-igr12.top">champion slots</a> Автоматы запускаются в любое время и не требуют скачивания. Также сайт предлагает бонусы и рекомендации, для удобства пользователей. Попробуйте прямо сейчас и испытайте удачу с играми от Champion!