नोएडा में गुंडई; पनीर की सब्जी नहीं मिलने पर होटल मालिक और उसके साथी को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल
मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
- Shiv Kumar
- 10 Apr, 2025
Noida: नोएडा के सेक्टर 51 स्थित होशियारपुर गांव में एक होटल में खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना 8 अप्रैल 2025 की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। होटल बंद हो जाने के बाद पहुंचे दबंगों ने पनीर की सब्जी न मिलने पर होटल संचालक और उसके साथी को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
होटल बंद होने पर पहुंचे थे तीन युवक
पीड़ित मोहसिन शाह और प्रताप कुमार ने बताया कि होशियारपुर गांव के रहने वाले हैं और सेक्टर 51 में बालाजी भंडार” नामक होटल चलाते हैं। रात 1 बजे तीन युवक होटल पर आए और जब उन्हें बताया गया कि होटल बंद हो चुका है और पनीर उपलब्ध नहीं है। इस पर तीनों गाली-गलौज करने लगे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने थप्पड़ और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
35 सौ रुपये बकाया होने पर मारपीट
सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को पकड़ पाई, जबकि अन्य फरार हो गए। होटल संचालक के अनुसार, हमलावरों ने पहले भी होटल पर खाने के पैसे नहीं दिए थे। इस बार 3500 बकाया होने के बावजूद मारपीट की। होटल बंद करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पीड़ितों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






