नोएडा के 144 प्राइवेट स्कूलों ने बढ़ाई फीस, जूते-किताब और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य करने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई, DM ने दिए आदेश
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
- Shiv Kumar
- 11 Apr, 2025
Noida: गौतम बुद्ध नगर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिला शुल्क नियामक समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक/ सदस्य सचिव, जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले 144 स्कूलों द्वारा इस वर्ष की गयी फीस वृद्धि का विवरण प्रस्तुत किया गया है। अमर पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 नोएडा, पारस पब्लिक स्कूल, मिल्क लिच्छी एवं संत किशोरी विद्या मंन्दिर सेक्टर-158 नोएडा द्वारा अनुमन्य वृद्धि 5%+CPI से अतिरिक्त फीस की वसूली की गयी है।
मानक से अधिक फीस बढ़ाने पर 3 स्कूलों को नोटिस
इस पर जिलाधिकारी ने जिला शुल्क नियामक समिति को निर्देश दिया किया कि 3 विद्यालय के संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगे। समिति द्वारा तत्काल फीस को विद्यालय से छात्रों को वापस कराई जाए। शेष 76 विद्यालयों जिनके द्वारा इस वर्ष फीस वृद्धि का कोई विवरण जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया, उन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाएं। साथ ही विद्यालय संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत के निर्देश दिए।
5 फीसदी से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कोई मान्यता प्राप्त विद्यालय अपने विद्यमान छात्रों के लिए पूर्ववती वर्ष के अध्यापन कर्मचारी वर्ग के मासिक वेतन में प्रति व्यक्ति वृद्धि के औसत के बराबर विद्यालय के प्रत्येक वर्ग/कक्षा/स्तर के लिए स्वंय अपने वार्षिक शुल्क में पुनरीक्षित कर सकता है। लेकिन शुल्क वृद्धि नवीनतम उपलब्ध वार्षिक प्रतिशत बढे हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक छात्र से वसूल किये गये 5 प्रतिशत शुल्क से अधिक नहीं होगी।
स्कूल स्टाफ की सैलरी कितनी वृद्धि की, इसकी जानकारी मांगे
इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त विद्यालय के शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 के सापेक्ष वर्ष 2025-26 में कितनी वेतन वृद्धि की गई है। इसका विवरण एक सप्ताह में कार्यालय सचिव, जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। जो भी शुल्क वृद्धि की जाये उसको 60 दिन पूर्व वेबसाइट पर अपलोड करें और इसकी सूचना कार्यालय सचिव, जिला शुल्क नियामक समिति के कार्यालय में उपलब्ध करायें।
5 साल के पहले ड्रेस बदलने वाले स्कूल पर करें कार्वराई
डीएम ने कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा 5 वर्ष के पूर्व ड्रेस में परिवर्तन किया जाता है तो उसके विरूद्ध जांच कराकर कार्रवाई करें । तहसील स्तर पर सिटी मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी/तहसीलदार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर निरीक्षण कराया जाये। यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि किसी भी विद्यालय द्वारा जूते, मोजे एवं ड्रेस आदि अभिभावकों को खरीदने के लिए बाध्य न किया जाये। ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त होती है प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच की जाये और दोषी पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विद्यालयों के निरीक्षण के लिए समितियों का गठन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि स्कूलों की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा, उपजिलाधिकारी दादरी, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी जेवर, तहसीलदार दादरी, तहसीलदार सदर तथा डिप्टी कलैक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में 7 जांच समितियों का गठन किया गया है। जो अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालयों की जांच कर यह सुनिश्चित करेंगें कि किसी भी विद्यालय में छात्र/अभिभावक को ड्रेस, किताबें, जूते, मौजे आदि के कय के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






