डंपिंग ग्राउंड पर प्लास्टिक बीन रहे युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, एक की मौत दूसरा घायल

top-news
एक किशोर भी बाल-बाल बचा, हाईटेंशन लाइन की ज़द में आने से हादसा

Bulandshahr: बुलंदशहर के खानपुर में डंपिंग ग्राउंड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना उस समय हुई जब दोनों डंपिंग ग्राउंड पर प्लास्टिक चुन रहे थे। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुलावठी के रहने वाले युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह दो युवक डंपिंग ग्राउंड में गए थे। डंपिंग ग्राउंड के ऊपर गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में दोनों युवक आ गए थे। हाई टेंशन लाइन से निकले करंट की चपेट में आए दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *