महाकुंभ शाही स्नान; अब तक 5 अखाड़ों ने संगम में लगाई डुबकी, 8.30 बजे तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

top-news
महाकुंभ शाही स्नान; अब तक 5 अखाड़ों ने संगम में लगाई डुबकी, 8.30 बजे तक एक करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

संगमनगरी प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति पर हो रहा है। लाखों श्रद्धालु रात से ही मेला क्षेत्र में आने लगे थे। अल सुबह से ही संगम स्नान शुरू हो गया।सुबह 6.15 बजे से ही अखाड़ों का स्नान क्रमवार शुरू हो गया. साधु-संन्यासियों का रेला हर-हर महादेव, हर-हर गंगे का उद्घोष करते हुए संगम तट पर पहुंचा और स्नान किया। संतों के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहे। 12 किमी के दायरे में सभी घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा , श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्री पंचाग्नि अखाड़ा ने अमृत स्नान किया है।


मकर संक्रांति पर इस बार कोई भद्रा नहीं है. सुबह से शाम तक शुभ रहेगा। महापुण्यकाल की अवधि सुबह 9:03 बजे से 10:50 बजे तक रहेगी, जो 1 घंटा 47 मिनट होगी। मकर संक्रांति सूर्य की स्थिति के आधार पर मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दौरान स्नान, दान, और तिल-गुड़ के सेवन से व्यक्ति पुण्य अर्जित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *