Noida में सड़क किनारे पत्तों में लगी आग, हादसे से इलाकाई लोगों में दहशत
नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 42 के सड़क किनारे एकत्रित पेड़ों के पत्तों में अचानक आग लग गई.
- Rishabh Chhabra
- 12 Apr, 2025
नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 42 के सड़क किनारे एकत्रित पेड़ों के पत्तों में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आग की ऊंची उठती लपटों ने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया.
बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आग लग गई है. दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है.
बता दें कि गर्मी का सितम शुरू हो गया है. जिसके चलते आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हो गया है. आए दिन कहीं ना कहीं आग लगने की खबर सामने आती है. ऐसे में लोगों को खुद का और अपने अपनों का ध्यान रखने की हिदायत दी जाती है
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






