Noida में मुठभेड़, बाइक और मोबाइल चोर को पुलिस ने लंगड़ा कर दबोचा, कई वारदातों को दे चुका था अंजाम

top-news
पुलिस की टीम देर रात सेक्टर-15ए के पीछे चेकिंग कर रही थी। त

Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाना फेस-1 पुलिस ने मोबाइल स्नैचर को मुठभेड़ में पकड़ा है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान राजू उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। जो कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है।


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस की टीम देर रात सेक्टर-15ए के पीछे चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो रुकने की बजाय भागने लगा। भागते समय बाइक फिसल गई। इसके बाद बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी।


एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि राजू उर्फ रॉकी पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की बाइक से मोबाइल स्नैचिंग करता था। पुलिस ने आरोपी से दो चोरी के मोबाइल फोन, एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। चोरी की बाइक के संबंध में थाना फेस-3 में पहले से केस दर्ज है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। अन्य अपराधों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *