https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्राधिकरण CEO ने पेश की विकास की रूपरेखा, जानिए कौन-कौन कार्य अब होंगे

top-news
नोएडा शहर की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को हुई थी।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: उत्तर प्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता शहर नोएडा आज के 49 साल पहले अस्तित्व में आया था। 17 अप्रैल 2025 को नोएडा शहर पूरे 49 साल का हो गया है। नोएडा शहर की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को हुई थी। इस शहर को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को धूमधाम से नोएडा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम सहित कई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नोएडा में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी सीईओ ने साझा की।


चलेंगी 500 ई-बसें, स्काई वॉक का निर्माण होगा

सीईओ लोकेश एम ने बताया कि नोएडा के कई अधूरे कार्य जल्द ही पूरे किए जाएंगे। प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने और शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रयास जारी है। लोकेश एम ने बताया कि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। साथ ही सेक्टर 62 में स्काई वॉक का निर्माण होगा, जिससे पैदल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चिल्ला बॉर्डर से बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड को पुश्ता एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। भंगेल एलिवेटेड रोड भी जल्द ही तैयार हो जाएगा, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन और आसान होगा।


फुटओवर ब्रिज और अंडरपास से मिलेगा ट्रैफिक से निजात

सीईओ ने कहा कि नोएडा में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अभी तक एक्सप्रेसवे पर पांच अंडरपास बन चुके हैं और दो और बनाए जाएंगे। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से डियर पार्क बनाए जा रहे हैं। सेक्टर 54 में वेटलैंड तैयार किया गया है और मुख्य मार्गों की सफाई के लिए 14 मशीनें लगातार कार्य कर रही हैं।


गांवों के विकास के लिए नई पहल

उन्होंने बताया कि गांवों के विकास के लिए एक रिटायर्ड अधिकारी को नियुक्त किया गया है। ग्रामीणों की मांग पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। अब तक 15 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है।  सेक्टर 145 में बचे हुए 208 किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे। कुछ किसानों को पहले ही प्लॉट मिल चुके हैं।


अतिक्रमण पर सख्ती, डिजिटल होगा प्राधिकरण

सीईओ एम लोकेश ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण अतिक्रमण को लेकर गंभीर है और अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही डिजिटल और आईटी माध्यमों से कार्यप्रणाली को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए एक विशेष ऐप पर काम चल रहा है।

उद्योग के लिए 15 नए प्लॉट तय

उन्होंने नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 15 प्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग सेक्टरों में वितरित किया जाएगा। नोएडा के निवासियों को प्राधिकरण से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *