https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

गैंग डी के 25 हजार इनामी सदस्य और नोएडा में पुलिस में हुई मुठभेड़, 3 साल पहले STF कर्मचारी को लूटा था

top-news
पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में लोगों को डरा धमकाकर करता है अवैध कमाई
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है।


चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि शुक्रवार को थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा एटीएस गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने मोटर साइकिल सवार का पीछा किया। अपने आप को घिरता देख पुलिस बाइक सवार ने फायरिंग की। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान सुकेश पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम हिनरोटी थाना ककोड जिला बुलन्दशहर के रूप में हुयी है। बमदाश के कब्जे से 1 तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 


पकड़ा गया बदमाश रजिस्टर्ड गैंग डी 181 का सक्रिय सदस्य 

मीडिया सेल के अनुसार, गहन जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि  सुकेश रजिस्टर्ड गैंग डी-181 का सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का गैंग लीडर निखिल वर्तमान में जेल में है। इस गैंग द्वारा वर्ष 2022 में एसटीएफ कर्मचारी से उसकी मारूति ईको कार संख्या यूपी 16 एएच 6617 में रखी पिस्टल , वाईफाई डिवाइस को लूटने की घटना को अंजाम दिया था। सुकेश अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर अनुचित भौतिक व आर्थिक उद्देश्यो की पूर्ति के लिए जनता के व्यक्तियों को डरा धमकाकर अवैध असलाह के बल पर डकैती/लूट की घटनाऐं कारित करता है। सुकेश के खिलाफ थाना बीटा-2  गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपये का इनाम घोषित था।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *