सास-दामाद के बाद अब भांजा अपनी सगी मामी को लेकर भागा, पीछा करने पर पति को दी नीले ड्रम की धमकी

top-news
पीड़ित पति ने एसएसपी पत्नी और भांजे को तलाशने की गुहार लगाई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पत्नियों के द्वारा हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ सास भाग गई थी, वहीं समधी-समधन में प्यार परवान चढ़ने का मामले कुछ दिन पहले सामने आया था। अब जानसठ क्षेत्र के गांव तिसंग में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सगी मामी को लेकर फरार हो गया। इतना  हीने महिला ने पति को पीछा करने पर मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात करने की धमकी दी है। पीड़ित पति ने एसएसपी पत्नी और भांजे को तलाशने की गुहार लगाई है।

10 साल छोटे भांजे से मामी को हुआ प्यार
तिसंग गांव निवासी सोनू ने बताया कि भांजा 25 वर्षीय मोनू उसकी पत्नी पत्नी 35 वर्षीय रीटा को लेकर एक माह पहले फरार हो गया था। तभी से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोनू ने बताया कि 19 मार्च को वह पत्नी रीटा के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी रीटा ने सीने में दर्द होने की बात कही। इस पर उसे घर छोड़कर वापस खेत पर काम करने चला गया। लेकिन शाम को जब वह वापस घर पहुंचा तो पत्नी नहीं थी।फोन करने पर रीटा ने बताया कि वह भांजे मोनू के साथ चली गई है और अब उसके साथ ही रहेगी। घर में तलाशी लेने पर पता चला कि पत्नी रीटा 40 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है। सोनू की शादी 2013 रीटा से हुई थी। रीटा एक बेटी को भी लेकर साथ गई थी, जो वापस आ गई।

नीले ड्रम कांड की दी धमकी
सोनू ने ताया कि रीटा ने उसे धमकी दी है कि अगर उनका पीछा किया तो वह मेरठ के नीले ड्रमकांड जैसी घटना को अंजाम देगी। भांजा मोनू मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *