पति को झूठे केस में फंसाकर भिजवा दिया सलाखों के पीछे, खुद शादी कर मौज में बिता रही जंदगी

top-news
In Bulandshahr, daughter-in-law accuses husband of sending son to jail in a false case, mother appeals to SSP

Bulandshahr: बुलंदशहर में एक मां ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बहू पर झूठे केस में फंसा कर बेटे को जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाई है।


शादि के एक साल बाद ही घर छोड़ दिया था

बुलंदशहर एसपी को शिमला देवी पत्नी अभय सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि मेरे पुत्र की 10 साल पहले शादी हुई थी हम लोग सियाणा के बरेली वासुदेवपुरम थाना क्षण के रहने वाले हैं पुत्र सचिन की शादी निशा पुत्री श्री चंद के साथ छायसा थाना फरीदाबाद से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। इसके बाद पुत्री योगिता पैदा हुई। बहू अपनी पुत्री को छोड़कर मायके चली गई थी। मायके जाने के बाद उसने हमारे बेटे सचिन के ऊपर दहेज घरेलू हिंसा आदि का मुकदमा दायर कर दिया। सचिन आज भी फरीदाबाद की जेल में सजा काट रहा है।


बिना तलाक के 6 साल पहले कर ली शादी

जबकि पुत्रवधू निशा ने 6 वर्ष पूर्व दीपक पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी थाना बल्लबगढ़ हरियाणा के साथ विवाह कर लिया। अतः हिंदू रीति रिवाज के अनुसार वह जब तक अपने पति से तलाक नहीं हो जाता जब तक दूसरा विवाह नहीं कर सकती। निशा ने पैसे के लालच में अपने पति को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर यह दर्शा दिया कि उसने दूसरी शादी कर ली है और अपने पति को जेल में डलवा दिया है। जिसके चलते एसएसपी से मुलाकात की और इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी महोदय ने आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *