https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

किसी भी पाकिस्तानी को अपने प्रदेश में न रहने दें, अमित शाह का सभी मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

New Delhi: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसको लेकर केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा के बाद भारत में न रुकने पाए।


27 अप्रैल से पाकिस्तानी वीजा रद्द

बता दें कि भारत सरकार ने गुरुवार को एक अहम फैसला लेते हुए 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द कर दिए है। इसके साथ ही पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया है। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।


व्यक्तिगत स्तर पर की गई बात
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने खुद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी निर्धारित समय सीमा के बाद भारत में न दिखें। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी पूरी करने को कहा। हालांकि केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे पाकिस्तानी हिंदू नागरिक, जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) दिया गया है, उन्हें भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को वापस नहीं भेजा जाएगा।


पाकिस्तान के खिलाफ भारत का कड़ा रुख

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने की भी घोषणा की है ताकि पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया जा सके।भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान की कृषि और जल आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है। ​इसके अलावा  भारत ने अटारी-वाघा सीमा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही प्रभावित हुई है। ​ भारत ने पाकिस्तान के राजनयिकों को निष्कासित किया है और अपने राजनयिकों को पाकिस्तान से वापस बुला लिया है।



https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *